Microsoft Powerpoint 2007 in hindi

1. Home Tab

M.S. Power point, home Tab की मदद से अपने प्रेजेंटेशन में किसी text या content को Copy, paste कर सकते हैं। आप अपने प्रेजेंटेशन में नई slide जोड़ सकते हैं, और इसी के साथ अपने प्रेजेंटेशन के text की फॉर्मेटिंग भी कर सकते हैं। एम एस पावर प्वाइंट के होम टाइम में कुल 6 ग्रुप होते हैं। clipboard, slides, Font, Paragraph, Drawing, Editing.

A. Clipboard

इस ग्रुप के अंतर्गत 4 कमांड आते हैं। Cut, copy, paste और Format printer

Cut

इस कमांड की मदद से आप किसी text, image, shapes को cut करके एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं।

Copy

इस कमांड की मदद से आप किसी text, image, या shapes को इस स्थान के अलावा दूसरे स्थान पर भी कॉपी करके ले जा सकते हैं।

paste

Cut या Copy किए गए डाटा को Paste करने के लिए Paste command का प्रयोग करते हैं।

Format Printer

इस कमांड के द्वारा आप किसी text या Paragraph की फॉर्मेटिंग को कॉपी करके दूसरे text या Paragraph पर Apply कर सकते हैं।

B. Slides

Slides group के अंतर्गत 4 कमांड आते हैं। New slide, layout, Reset, और delete। इस ग्रुप की मदद से आप slide को Delete या reset कर सकते हैं, तथा नई स्लाइड भी add कर सकते हैं। उसके Layout को भी चेंज कर सकते हैं।

New slide

New slide command की मदद से आप पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में नई स्लाइड इंसर्ट कर सकते हैं।

Layout

इस कमांड की मदद से आप  Insert किए गए स्लाइड का Layout बदल सकते हैं।

Reset

Slide में किए गए बार-बार परिवर्तन को Reset करने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।

Delete

Slide को Delete करने के लिए Delete command का प्रयोग करते हैं।

C. Font Group

Font Group के द्वारा text से संबंधित पर Formatting किए जाते हैं। इस ग्रुप के अंतर्गत 13 कमांड आते हैं।

Font

Text के Font को बदलने के लिए Font command का प्रयोग करते हैं।

Font size

Font के size को छोटा - बड़ा करने के लिए font-size कमांड का प्रयोग करते हैं।

Increase/Decrease Font size

इस कमांड के माध्यम से भी आप Font को छोटा - बड़ा कर सकते हैं।

Clear All formatting

Text में किए गए परिवर्तन को हटाने के लिए इस command का प्रयोग करते हैं।

Bold

Text को मोटा और गाढा करने के लिए Bold command का प्रयोग करते हैं।

Italic

Italic command के द्वारा आप text को टेढा कर सकते हैं।

Underline

Text के नीचे line लाने के लिए Underline कमांड का प्रयोग करते हैं।

Strikethrough

किसी text के बीच में Line लाने के लिए Strikethrough command का प्रयोग करते हैं।

Text shadow

Select किए गए text पर shadow (छाया) लगाने के लिए इस command का इस्तेमाल करते हैं।

Character Spacing

दो character के बीच में दूरी को कम ज्यादा करने के लिए इस command  का प्रयोग करते हैं।

Change case

इस command की मदद से आप text के case ( upper to lower or lower to upper)को बदल सकते हैं।

Font color

Font के color को बदलने के लिए इस command का प्रयोग करते हैं।

D. Paragraph

Paragraph group के द्वारा Paragraph के alignments, list level, Numbering, bullet, lines pacing, text directions आदि की Formatting की जाती है। इस ग्रुप के अंतर्गत 13 command आते है।

Bullet and numbering

इन command  की मदद से आप symbol, Text या number में किसी line या Paragraph की numbering कर सकते हैं।

Increase/ Decrease list level

List level को left to right या right to left खिसकाने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते है।

Line spacing

दो लाइन या Paragraph के बीच में space को कम-ज्यादा करने के लिए इस command का प्रयोग करते है।

Text direction

Select किए गए text के Direction ( Horizontal, vertical, Rotate all text 90 degree, Rotate all text 270 degree, stacked, more option) को बदलने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।

Align text

किसी से shapes के Top, middle या bottom में text को सेट करने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।

Convert a Smart Art

Text कोई smart art graphics में परिवर्तित करने के लिए इस कमांड का प्रयोग है।

Column

Multiple column बनाने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।

Text alignment

Text को shapes में left, right, center या Justify करने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।

E. Drawing

Drawing group के द्वारा shapes create करना, उसे manage करना, उसके style को बदलना, color fill करना, outline design   करना तथा shapes के effect को बदलना आदि कार्य कर सकते हैं।

F. Editing

Editing group की मदद से आप किसी text को खोज सकते हैं, उसे Replace कर सकते हैं, तथा सभी text को एक साथ select भी कर सकते हैं।

2. Insert tab

Microsoft PowerPoint insert tab के द्वारा table create कर सकते हैं। picture, Clipart, photo album, shapes, Hyperlink, text box, header, footer, word art, date time, symbol, object, आदि insert कर सकते हैं। इस tab  के अंतर्गत पांच ग्रुप आते हैं।

A. Table

Table group के द्वारा PowerPoint में आप टेबल बना सकते है। Table group में insert table, draw table, तथा Excel spared sheet command के द्वारा भी आप table create कर सकते हैं।

B. Illustrations

Illustrations group अंतर्गत 6 command आते हैं। इस command की मदद से picture, Clipart, photo album, shapes, smart art, chart, आदि को insert कर सकते हैं।

C. Links

इस group के अंतर्गत दो command आते हैं। Hyperlink, और Action.

Hyperlinks

इस command की मदद से आप PowerPoint में बाहर से किसी दूसरे Application document  पेज को लिंक कर ओपन कर सकते हैं।

Action

Action command की मदद से आप पावर पॉइंट में link create करके action create कर सकते हैं। आप यहां 2 तरीके का action create  कर सकते हैं, mouse click  और mouse over.

D. Text group

इस ग्रुप के अंतर्गत 7 command आते हैं। इस ग्रुप की सहायता से आप पावर पॉइंट में text box, header, footer, word art, date & time, slide number, symbol, तथा object insert कर सकते हैं।

E. Media clip

Media clip के अंतर्गत दो command, movie और sound आते हैं।

Movie

Movie command के द्वारा आप किसी वीडियो या मूवी को कंप्यूटर से भी अपलोड कर सकते हैं तथा clip organizer से भी insert कर सकते हैं।

sound

Sound command में 4 sub command आते है।

  • Sound from file 
  • Sound from clip organizer
  • Play CD audio track
  • Record sound

 

Post a Comment

0 Comments