वर्डपैड, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज द्वारा बनाया गया वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है। यह विंडोज के हर संस्करण में पाया जाता है। यह नोटपैड से कुछ ज्यादा लेकिन एम एस वर्ड से कुछ कम विशेषताओं के साथ डॉक्यूमेंट बनाने में सक्षम है। वर्डपैड का extension .rtf(Rich Text Format) होता है। इसमें एमएस वर्ड की तरह फॉर्मेटिंग टूल्स उपलब्ध होते हैं।
Quick Access Toolbar: -
यह टाइटल बार में होता है। इसे हम शॉर्टकट की तरह प्रयोग
में लेते हैं। इस टूल बार में अधिकतर काम आने वाले कमांड को ऐड कर दिया जाता है।
इस टूल बार की सहायता से वर्डपैड में कार्य थोड़ी स्पीड से हो पाता है।
Title bar: -
टाइटल बार, वर्डपैड विंडो का सबसे ऊपरी भाग होता है। टाइटल बार पर फाइल का नाम Show
होता है। जब तक हम फाइल को सेव नहीं करते हैं, तब तक टाइटल बार पर डॉक्यूमेंट लिखकर आता है। और जब फाइल को सेव कर देते
हैं, तो वह नाम लिखकर आ जाता है, जिस
नाम से हम फाइल को सेव करते हैं। टाइटल बार के दाएं साइड में तीन बटन होता है ,Minimize,
Restore/Maximize और Close तथा बाएं साइड में Quick
Access Toolbar और वर्डपैड बटन होता है ।
Ribbon: -
टाइटल बार के नीचे रिबन होता है। रिबन के अंतर्गत हमारे वह
सारे कमांड आते हैं। जिसकी सहायता से हम फाइल की Formatting तथा setting करते हैं।
Ruler bar: -
रिबन के नीचे तथा टेस्ट एरिया के ऊपर Ruler bar होता है। इसका प्रयोग हम पेज की मार्जिन का पता लगाने
के लिए करते हैं।
Status bar: -
स्टेटस बार text area के नीचे होता है। इस बार में zoom level नामक टूल
होता है। जिसकी सहायता से पेज को Zoom In तथा Zoom
out करते हैं।
Text Area: -
Word pad का सबसे बड़ा भाग Text area कहलाता
है। इसी क्षेत्र में हम Text डॉक्यूमेंट को लिखते हैं ।
Word pad button: -
New: - नया पेज खोलने
के लिए न्यू कमांड का प्रयोग करते हैं।
Open: - पहले से बनी फाइल को वर्डपैड में
खोलने के लिए ओपन कमांड का प्रयोग करते हैं।
Save: - खुले हुए
बर्तमान फाइल को कंप्यूटर में सुरक्षित करने के लिए सेव कमांड का प्रयोग करते हैं।
Save As: - Save As command के द्वारा भी हम फाइल को सुरक्षित करते हैं, लेकिन
इस कमांड की मदद से आप फाइल की दूसरी कॉपी भी तैयार कर सकते हैं ।
Print: - इस कमांड का
प्रयोग करके खुले हुए फाइल को प्रिंट कर सकते हैं।
Page setup: - प्रिंट आउट
निकालने से पहले पेज के मार्जिन को सेट करते हैं। जिससे हमारा मैटर प्रिंट आउट
निकालते समय कटे ना ।
Send in Email: - इस कमांड का
प्रयोग वर्तमान में खुले फाइल को आउटलुक की मदद से किसी व्यक्ति को मेल करने के
लिए किया जाता है।
About word pad: - इस कमांड के
दौरान वर्डपैड के वर्जन के बारे में जानते हैं। तथा ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज़र कौन
है इसके बारे में भी जानकारी मिलती है।
Exit: - खुले हुए वर्ड
वर्ड फाइल को बंद करने के लिए एग्जिट कमांड का प्रयोग करते हैं।
Home Tab
होम टैब के अंदर रिबन के सभी कमांड आते हैं, जो पांच ग्रुप में विभाजित है। clipboard, Font,
Paragraph, Insert, Editing.
Clipboard: - क्लिपबोर्ड
ग्रुप के अंतर्गत तीन कमांड कट, कॉपी और पेस्ट आते हैं।
Cut: -
सिलेक्ट किए गए टेस्ट को Cut करने के लिए Cut कमांड
का प्रयोग करते हैं।
Copy: -
सिलेक्ट किया Text को Copy करने के
लिए Copy कमांड का प्रयोग करते हैं। Cut और Copy में मेन विभिन्नता, cut करके जब हम दूसरी जगह पर Paste करते हैं तो पुराने
स्थान से Cut किया हुआ टेक्स्ट गायब हो जाता है, लेकिन Copy करने पर आपका टेक्स्ट पुरानी जगह पर तो
रहता ही है, आप जहां पर Paste करते हैं,
वहां भी आ जाता है।
Paste: - Cut या Copy किये गए Text को पेस्ट
करने के लिए Paste कमांड का प्रयोग करते हैं।
Font Group: - Font ग्रुप
के अंतर्गत Font बदलने Bold करने Style
बदलने से संबंधित कमांड दिए होते हैं। Font group में Font family, Font Size, Bold, Italic, Underline,
Strikethrough, Subscript, Superscript, Text highlight color, Font color आदि कमांड होते हैं।
Font Family: - सिलेक्ट किए गए Text के Font स्टाइल को
बदलने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।
Font size: - Text को छोटा या बड़ा करने के लिए Font
साइज कमांड का प्रयोग करते हैं।
Bold: - सेलेक्ट किए गए Text को मोटा करने के लिए Bold का प्रयोग करते हैं।
Italic: - सेलेक्ट किए गए Text को तिरछा करने के लिए Italic कमांड का प्रयोग करते
हैं।
Underline: - सेलेक्ट किए गए Text के नीचे Underline लगाने के लिए Underline कमांड का प्रयोग करते हैं।
Strike through: - सेलेक्ट किए गए Text के बीच में Cut का
चिन्ह लगाने के लिए Strikethrough कमांड का प्रयोग करते हैं।
Superscript: - Text के ऊपर Text लिखने
के लिए Superscript कमांड का प्रयोग करते हैं।
Subscript: - Text के नीचे Text लिखने के लिए Subscript कमांड का प्रयोग करते हैं।
Text highlight color: - Select किए हुए Text को
हाईलाइट करने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।
Font color: - टेक्स्ट के कलर को बदलने के लिए Font color का प्रयोग करते हैं।
Paragraph: - पैराग्राफ ग्रुप के अंतर्गत 9 कमांड, decrease indent, increase indent, start a list, Line
Spacing, Alignment Left, center, Right, Justify, और Paragraph।
Increase/Decrease Indent: - Increase/Decrease Indent की सहायता से आप
पैराग्राफ को एक Tab की तरह से Increase या Decrease कर सकते हैं।
Start a List: - Bullet और Numbering लगाने
के लिए Start a list का प्रयोग करते हैं।
Line Spacing: - सेलेक्ट किए गए पैराग्राफ के Line Spacing को बढ़ाने या घटाने के लिए इस
कमांड का प्रयोग करते हैं।
Lift, Right, Center,
Justify Alignment:
- इस कमांड की सहायता से आप अपने Text या पैराग्राफ को Alignment के हिसाब
से सेट कर सकते हैं।
Insert Group:
- इंसर्ट ग्रुप के अंतर्गत चार कमांड (Picture, paint drawing, Date and Time, Insert Object) आते हैं। इन कमांड की मदद से आप बाहर के डाटा को इस प्रोग्राम में insert
कर सकते हैं।
Picture: - Picture command
के मदद से आप कोई भी पिक्चर वर्डपैड प्रोग्राम में Insert कर सकते हैं।
Insert Paint Drawing: - इस कमांड की मदद से आप Paint में Drawing बनाकर
वर्डपैड में इंसर्ट कर सकते हैं।
Date and Time: - इस कमांड की मदद से आप अपने कंप्यूटर के करंट
डेट और टाइम को Insert कर सकते हैं।
Object: - इस कमांड की मदद से दूसरे एप्लीकेशन पर बनी फाइल को भी वर्डपैड में Insert कर सकते हैं।
Editing Group: - इस ग्रुप के अंतर्गत तीन कमांड (Find, Replace, Select all) आते हैं। जिसकी
मदद से आप किसी टेक्स्ट को खोज, बदल या सेलेक्ट कर सकते हैं।
View Tab
न्यू टाइप के अंतर्गत तीन ग्रुप (Zoom, Show or Hide, Setting) आते हैं।
Zoom Group: - जॉन ग्रुप के
अंतर्गत तीन कमांड (Zoom in, Zoom
out, 100% Zoom) आते हैं।
Zoom In: - Zoom in की सहायता से आप अपने वर्डपैड के पेज
को बड़ा करके देख सकते हैं।
Zoom Out: - Zoom out की सहायता से आप अपने वर्डपैड के
पेज को छोटा कर सकते हैं।
100% Zoom: - इस कमांड की सहायता से आप अपने पेज को 100% पर Zoom कर सकते
हैं।
Shoe or Hide group: - इस ग्रुप के
अंतर्गत दो कमांड (Ruler और Status bar) आते हैं।
Ruler: - वर्डपैड पेज पर Ruler को लाने तथा हटाने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।
Status bar: - Status bar को दिखाने तथा छिपाने के लिए इस
कमांड का प्रयोग करते हैं।
Setting Group: - ग्रुप के अंतर्गत दो कमांड (word
wrap और Measurement) आते हैं।
Word wrap: - लाइन फुल हो जाने पर ऑटोमेटिक दूसरे लाइन पर आने
के लिए Word wrap कमांड
का प्रयोग करते हैं।
No wrap: - इस कमांड के हाईलाइट रहने पर आप बिना इंटर की
प्रेस किए दूसरी लाइन पर नहीं आ सकते हैं।
Wrap to window: - यह आपके स्क्रीन के हिसाब से wrap करेगा।
Wrap to margin: - मार्जिन के हिसाब से लाइन बदलने के लिए Wrap to margin का प्रयोग करते हैं।
Measurement: - इस कमांड की मदद से आप अपने Ruler को इंच, सेंटीमीटर,
प्वाइंट्स या पिक्सेल में सेट कर सकते हैं।
Short Cut
CTRL + B = Bold
CTRL + I = Italic
CTRL + U = Underline
CTRL + SHIFT + D = Double
Underline
CTRL + SHIFT + W = Underline
only words (not space) of selected text
CTRL + = = Subscript
CTRL + SHIFT + = = Super
script
CTRL + D, CTRL + SHIFT + F = To
open font dialog box
CTRL + SHIFT + K = To
change the text caps (small to capital or capital to small)
CTRL + C = Copy
CTRL + V = Paste
CTRL + X = Cut
CTRL + Z, ALT + BACKSPACE = Undo
the last action
CTRL + Y = Redo
CTRL + A = Select
all
CTRL + E = Center
The selected text
CTRL + L = Left
the selected text
CTRL + R = Right
the selected text
CTRL + J = justify
the selected text
CTRL + M = increase
indent
CTRL + SHIFT + M = Decrease
the indent
CTRL + K = Insert
a hyperlink
ALT + SHIFT + D = Enter
the current date
ALT + SHIFT + T = Enter
the current time
CTRL + Home = Move
the beginning of the document
CTRL + END = Move
the end of the document
CTRL + F = Display
the Find dialog box
CTRL + H = open
the replace dialog box
CTRL + ENTER = Insert
a page break
CTRL + S = Save
CTRL + SHIFT + S = Save
As
CTRL + P = Print
CTRL + W, ALT + F4 = Close
window
CTRL + O = Open
an existing document
CTRL + N = Open
new window
0 Comments