NOTEPAD IN HINDI



नोटपैड क्या है? :-

 

नोटपैड एक Text Editor प्रोग्राम है, जो विंडोज के हर संस्करण में सम्मिलित होता है। नोटपैड का प्रयोग विंडोज में हम नई फाइल बनाने के लिए करते हैं। यह यूजर को साधारण Text फाइल खोलने, पढ़ने तथा बनाने में सहायता करता है। नोटपैड में तैयार Text फाइल को .txt या .text extension से सेव करते हैं। किसी दूसरे प्रोग्राम फाइल को भी हम नोटपैड में खोल सकते हैं। नोटपैड में खोली गई फाइल का साइज 64 KB होना चाहिए। नोटपैड को Richard Brodie ने बनाया था।

 

नोटपैड को कैसे खोलें? :-

विंडोज में नोटपैड को ओपन करने के कई तरीके हैं।

First: -

v   सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करें।

v   All Program पर क्लिक करें।

v   Accessories पर जाएं

v   यहां नोटपैड पर क्लिक करें।

v   नोटपैड ओपन हो जाएगा।

Second: -

v   कीबोर्ड से windows+R बटन दबाकर Run command box open करें।

v   यहां टाइप करें Notepad और फिर Ok पर क्लिक कर दें।

v   नोटपैड ओपन हो जाएगा।

Third: -

v   Windows search bar में जाएं, और यहां Notepad टाइप करें।

v   Search list में आपको नोटपैड दिखाई देगा।

v   उस पर क्लिक कर दें।

v   नोटपैड ओपन हो जाएगा।

 



Title bar: - नोटपैड में सबसे ऊपर की Green पट्टी को Title bar कहते हैं। जिस पर फाइल का नाम show होता है। By default उसका नाम untitled - Notepad शो करता है।

Program window control: - यह Title bar के Right side में होता है। जिसमें Minimize, Maximize/Restore और Close बटन होते हैं। जिसकी सहायता से नोटपैड को छोटा - बड़ा या बन्द किया जाता है।

Menu bar: - Menu bar, title bar के नीचे होता है। Windows 7 में नोटपैड के Menu bar पर 5 Menu होते हैं। File, Edit, Format, View और Help, जिसके अंदर Menu से संबंधित कमांड होते हैं।

Scroll bar:- यह Notepad window के Right side और नीचे की तरफ स्लाइडर की तरह होते हैं। जिसका काम बड़ी फाइल को ऊपर- नीचे या लेफ्ट-राइट स्क्रॉल करना होता है।

Text Area (working Area): - यह बीच का सबसे बड़ा भाग होता है। जहां पर हम Text से संबंधित कार्य को करते हैं ।

Instruction Point: - यह Text Area में blink करता हुआ एक छोटी सी Line होती है। जिसे Curser भी कहा जाता है। इससे हमें यह मालूम हो जाता है, कि अगले text को कहां लिखना है।

Status bar: - यह working Area के नीचे होता है। जहां पर हम टेस्ट के वर्तमान status (line number, column number) को देखते हैं।



 Instagram से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें


Taligram- https://t.me/+uPshEwJC-KoxMGE1

Facebook -   https://www.facebook.com/rnveducation/?ref=pages_you_manage 


 व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें





File Menu: - File Menu के अंतर्गत सात command आते हैं। New, Open, Save, Save As, Page setup, print, Exit.

New: - New command का प्रयोग करके आप एक नई फाइल बना सकते हैं।

Open: - Open commend के द्वारा पहले से बनी हुई फाइल को ओपन कर सकते हैं।

Save: - Save Commend के द्वारा नोटपैड की फाइल को हम अपने कंप्यूटर में सेव करते हैं।

Save As: - Save As command के द्वारा पहले से बनी फाइल को उसी जगह पर किसी दूसरे नाम से या किसी दूसरी जगह पर उसी नाम से सेव करके एक नई copy फाइल बना सकते हैं।

Page setup: - Page setup command का प्रयोग करके आप नोटपैड फाइल के पेज का size और margin का सेटअप कर सकते हैं।

Print: - आपके द्वारा बनाए गए File का प्रिंट आउट निकालने के लिए प्रिंट कमांड का प्रयोग करते हैं।

Exit: - इस ऑप्शन का प्रयोग करके अब नोटपैड को बंद कर सकते हैं।

Edit Menu: - Edit menu के अंतर्गत 11 कमांड आते हैं। Undo, cut, copy, paste, delete, find, find next, Replace, Goto, Select all, Time/Date।

Cut: - Select किए गए टेक्स्ट को Cut करने के लिए Cut कमांड का प्रयोग करते हैं।

Copy: - Select किए गए टेक्स्ट को Copy करने के लिए Copy Command का प्रयोग करते हैं। Cut और copy में मेन भिन्नता, cut करके जब हम दूसरी जगह पर paste करते हैं, तो पुराने स्थान से cut किया हुआ text गायब हो जाता है, लेकिन Copy करने पर आपका text पुरानी जगह पर तो रहता ही है, आप जहां पर paste करते हैं वहां भी आ जाता है।

Paste: - Cut या Copy किए गए text को paste करने के लिए paste command का प्रयोग करते हैं।

Delete: - Select किए गए डाटा को Delete करने के लिए Delete command का प्रयोग करते हैं।

Find: - Find command के द्वारा आप नोटपैड से किसी डाटा को खोज सकते हैं।

Find next: - Find next command का प्रयोग एक से अधिक डाटा को खोजने के लिए करते हैं।

Replace: - Replace command का प्रयोग करके आप किसी भी Text की जगह पर दूसरा text लिख सकते हैं।

Goto: - इस कमांड के द्वारा आप नोटपैड में किसी भी लाइन पर डायरेक्ट मूव कर सकते हैं।

Select All: - एक ही बार में पूरे text को Select करने के लिए Select All command का प्रयोग करते हैं।

Time/Date: - इस कमांड के द्वारा नोटपैड में Date/time insert कर सकते हैं।

Format menu: - इस मीनू के अंतर्गत दो कमांड आते हैं। word wrap और Font।

Word wrap: - word wrap command का प्रयोग करके आप लिखे हुए टेक्स्ट को नोटपैड के विंडो साइज के बराबर adjust कर सकते हैं।

Font: - Font command के द्वारा Font, Font size और Font style को सेट कर सकते हैं।

View: - View menu में एक कमांड है, status bar। Status bar को छुपाने और दिखाने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते हैं।

Notepad Shortcut


File – Alt + F

Edit – Alt + E

Format – Alt + O

View – Alt + V

Help – Alt + H

New – Ctrl + N

Open – Ctrl + O

Save – Ctrl + S

Save As – Ctrl + Shift + S

Print – Ctrl + P

Exit – Alt + F4, ctrl + W

Undo – Ctrl + Z

Cut – Ctrl + X

Copy – Ctrl + C

Paste – Ctrl + V

Delete – Del

Find – Ctrl + E

Find Next – Ctrl + F, F3

Replace – Ctrl + H

Goto – Ctrl + G

Select All – Ctrl + A

Time/ Date – F5


Esc: - Esc के द्वारा खुले हुए डायलॉग बॉक्स को बंद कर सकते हैं।

Ctrl + (+ or -): - के द्वारा Text को छोटा या बड़ा कर सकते हैं।

Ctrl+I: - के द्वारा एक Tab space दे सकते हैं।

Ctrl+J, Ctrl+m: - के द्वारा लाइन ब्रेक कर सकते हैं।

Ctrl+shift+N: - के द्वारा नई विंडो पर नई फाइल खोल सकते हैं



 

 


Post a Comment

0 Comments